शादी में बाधा बन रही प्रेमिका को बॉयफ्रेंड ने मारी गोली,4 महीने पहले सोशल मीडिया पर बनी थी दोस्त

चार महीने पहले सोशल मीडिया से हुई दोस्ती के बाद शादी में बाधा बन रही प्रेमिका को उसके बॉयफ्रेंड ने गोली मार दी। घायल महिला को कंधे में गोली लगने के बाद उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ग्वालियर में बीती रात एक बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से युवती घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसमें उसकी प्रेमिका बाधा बन रही थी। घायल महिला की आरोपी से दोस्ती चार महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। महिला के पति का छह महीने पहले ही निधन हो गया है।

जानकारी के अनुसार गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके प्रेमी मोनू जोशी ने अवैध हथियार से गोली मारी। परिजन ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी मोनू जोशी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोनू और महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनू की शादी कहीं और तय होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर मोनू महिला के घर बात करने पहुंचा था, लेकिन बात नहीं बनी और गुस्से में आकर उसने महिला को गोली मार दी। महिला के अनुसार पहली गोली खाली चली गई थी, जबकि दूसरी गोली उसके कंधे में लगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top