बार-बार बंद हो रही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी खराब सर्विस से परेशान ग्राहकों का नर्मदापुरम में प्रदर्शन

इलेक्ट्रिक बाइक की खराबी और संतोष जनक सर्विस नहीं मिलने से नाराज ग्राहकों ने शनिवार को माखननगर रोड स्थित कंपनी के सर्विस सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया इलेक्ट्रिक बाइक को लोडिंग वाहन में रखकर मौके पर लाया और ढोल बजाकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शन कर रहे ग्राहकों का आरोप है की बाइक बार-बार बीच रास्ते में बंद हो जाती है जिससे उन्हें परेशानी होती है लेकिन शिकायत के बावजूद सर्विस सेंटर और सेल्स ऑफिस से कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा करीब 30 मिनट तक चले इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार के भी आरोप लगाए गए वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सर्विस सेंटर की शटर बंद कर कर्मचारी गायब हो गए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी से जुड़ी तकनीकी खराबियों और संतोषजनक सर्विस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है इसी को लेकर शनिवार को माखननगर रोड स्थित ओला कंपनी के सर्विस सेंटर के बाहर ग्राहकों ने जोरदार प्रदर्शन किया ग्राहक इंद्रजीत राजपूत ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पेट्रोल खर्च बचाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी लेकिन यह उम्मीद पर खरी नहीं उतर रही शाहगंज और बुधनी जैसे स्थान पर बाइक बंद हो चुकी है सर्विस सेंटर पर शिकायत करने के बाद भी ना तो समय पर मरम्मत होती है और ना ही कर्मचारियों का संतोषजनक व्यवहार मिलता है प्रदर्शन के दौरान ग्राहकों ने खराब वहां को लोडिंग वाहन में रखकर लाया और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की ओला के सर्विस इंचार्ज हरीश मालवीय ने बताया कि ओला प्लस केयर प्लान लेने वालों उपभोक्ताओं को घर से या जहां गाड़ी खराब होती है वहां जाकर हम सर्विस देते हैं बाकी लोगों को सर्विस सेंटर आना पड़ता है पार्ट्स आने में देरी के कारण थोड़ी देरी होती है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top