कार से सागौन की तस्करी, वन अमले को आता देख कार छोड़कर फरार हुए तस्कर

तस्कर बगबाड़ा के पास कार छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने कार में रखी आठ नग सागौन सिल्लियां जब्त कर लीं, जिनकी कीमत करीब आठ हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।सीहोर में सागौन बहुतायात में पाया जाता है। इसलिए सागौन तस्करों की जिले में हमेशा नजर रहती है। वन विभाग भी इन सागौन तस्करों के आगे कमतर ही साबित होगा है। ऐसा ही मामला बुधनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले खटपुरा बीट के जंगल से इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी का मामला सामने आया। वन विभाग की टीम ने कार का पीछा किया तो तस्करों ने कार की स्पीड बढ़ा दी। वन अमले ने भी दिलेरी दिखाते हुए करीब 15 किमी तक पीछा किया, लेकिन अंतत: तस्कर वाहन को रास्ते में खड़ा करने के बाद चकमा देखकर भाग निकले जानकारी के अनुसार अलसुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम खटपुरा के जंगल से इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी एक सफेद रंग की कार से की जा रही है। सूचना पर वन विभाग द्वारा एक टीम का गठन कर सर्चिंग अभियान चलाया गया। टीम को खटपुरा की मुख्य सड़क पर जंगल से आती हुई एक कार दिखी, जिसे घेराबंदी कर रोकना चाहा, लेकिन कार चालक वन विभाग की टीम को देखकर कार को बुधनी की तरफ तेज रफ्तार से ले गया। उसका पीछा वन विभाग की टीम कर रही थी।

Scroll to Top