भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का अनशन… नवें दिन भी जारी..किसानों की हालत लगातार खराब हो रही है….

गंभीर हालत में अस्पताल मे किया भर्ती,तीन किसानों का क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा ने तुड़वाया अनशन बाकी किसानों का अनशन जारी…..

केन्द्रीय कृषि एवम किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम कलवार में इंदौर बुधनी रेल लाइन परियोजना में उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में रेल लाइन का अलाइनमेंट बदलने अर्थात् पूर्व सर्वे जिसमे पठारी, पड़ती, बंजर, जंगल के समीप कम उपजाऊ भूमि का उपयोग किया गया था। वहां से रूट ले जाया जाय एवम अन्य मांगों को लेकर किसानों का अनशन नवें भी जारी है। सरकार अभी तक मौन है, किसानों के लिए निर्णय में देरी सरकार की लचर कार्यशैली, किसानों के प्रति उदासीनता एवम लापरवाही को दर्शाती है।
नवें दिन अनशन करने वाले किसान रवि मीणा, मुंशी पठान,संतोष छानवाल हैं। लगातार नौ दिन से जलाधार पर बैठे हैं।
किसान विरोधी सरकार के कानों मे किसानों की नही पहुंची न्याय की आवाज।
साथ ही किसानों की पीड़ा की प्रशासन ने भी नही ली सुध, जिम्मेदार अधिकारी नवें दिन भी नही पहुंचे अनशन स्थल।
आठवें दिन शुक्रवार को अनशनरत छह किसान जिसमे से तीन किसान रामहेत सीरा, लेखराज झाला, भूरू पठान को स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा समस्या हो रही थीं,
ब्लड प्रेशर एवम शुगर में नियमित बदलाव आ रहा है। भुखे रहने से शुगर लेवल गिर रहा था । शुक्रवार को मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद अनशन पर बैठे तीन किसान भूरू पठान,लेखराज झाला, रामहेत मीणा को इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस से कन्नौद हॉस्पिटल भेजा।
गंभीर हालत देखकर सुनकर क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा अस्पताल पहुंचे उन्होंने किसानों से कहा कि मैं अन्नदाता को ऐसे तड़पते, मरते हुए, दर्दनाक पीड़ा से नही गुजरने दे सकता।
मैंने क्षेत्रीय सांसद कृषि एवम किसान कल्याण मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान से बात की है आपकी मांगों पर विचार चल रहा है।
मैं वादा करता हूं, जल्दी ही समस्या का निराकरण करवाऊंगा।
आप ऐसे प्राणों को संकट में मत डालिए।
किसानों की गंभीर हालत देखकर स्वास्थ्य गिरावट ब्लड प्रेशर, शुगर में गिरावट,सीने में दर्द, चक्कर आने, यूरिन में ब्लड आना आदि समस्या के के कारण जनहानि या अनहोनी की आशंका के चलते विधायक आशीष शर्मा ने अनुरोध एवम मांग पूर्ण कराने के भरोसे के साथ तीन किसानों का किसानों का अनशन तुड़वाया।
शेष किसान रवि मीणा, मुंशी खां पठान, सन्तोष छानवाल मीणा का अनशन यथावत नोवें दिन भी लगातार जारी है। आगामी दिवस में तीन किसानों का साथ देने के लिए नए किसान अनशन पर बैठेंगे। जल्दी ही मांग पूर्ण नही होने पर किसानो द्वारा जल त्यागकर आमरण अनशन किया जाएगा। पूर्णतः मरणासन्न पर बैठेंगे।
सभी किसानों का कहना है कि हमें आश्वासन नही स्थाई निराकरण चहिए।
आश्वासन तो दो वर्षो से मिल रहा है। यदि किसानों को सुना नही जा रहा है, तो स्पष्ट है कि लोकतंत्र में किसानों के लिए कोई धारा या कानून नहीं है। न्याय के लिए कई सालों तक कानून के चक्कर क्यों लगाए, जमीन सरकार ले रही है तो, सुनवाई भी सरकार करें।
नवें दिन अनशन स्थल पर देवास जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष पंडित प्रमोद मेहता अपने साथियों के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे एवम किसानों का हालचाल लिया उनकी हौसला अफजाई के साथ उनसे दो वर्षो के संघर्ष को जाना।
धरना अनशन स्थल पर कलवार घाट से कालापाठा घाट के सैकड़ों महिला, बच्चे,पुरूष सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top