संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा।लोकेशन । खातेगांव मध्य प्रदेश। संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
सोमवार को किसानो की स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो जाने के कारण एंबुलेंस से कन्नौद अस्पताल में भर्ती करवाया।
केन्द्रीय कृषि एवम किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम कलवार में इंदौर बुधनी रेल लाइन परियोजना में उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में रेल लाइन का अलाइनमेंट बदलने अर्थात् पूर्व सर्वे जिसमे पठारी, पड़ती, बंजर, जंगल के समीप कम उपजाऊ भूमि का उपयोग किया गया था। वहां से रूट ले जाया जाय एवम अन्य मांगों को लेकर किसानों का अनशन बारहवें दिन भी जारी है। अनशन में खातेगांव एवम बागली विधानसभा तथा विदिशा एवम खंडवा लोकसभा के किसान संयुक्त रूप से बैठे हैं। क्षेत्रीय विधायक सांसद सहित सरकार अभी तक मौन है, किसानों के लिए निर्णय में देरी सरकार की लचर कार्यशैली, किसानों के प्रति उदासीनता एवम लापरवाही को दर्शाती है।
बारहवें दिन अनशन करने वाले किसान रवि मीणा, मुंशी पठान,संतोष छानवाल हैं। किसानो की जिंदगी लगातार बारह दिन से जल पर निर्भर है।
स्वास्थ्य टीम ने किसानों की शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन, हिमोग्लोबिन की जांच की जिसमे शुगर लेवल 52,67,68 आ रहा है, हिमोग्लोबिन 16,14,13, से कम होकर 10.5 आ गया।
आज अनशन स्थल पर कांग्रेस देवास जिला अध्यक्ष ग्रामीण मनीष चौधरी, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम पटेल, पंडित तेजस्वी मांजरेकर सहित अन्य कांग्रेस नेता पहुंचे।
मनीष चौधरी किसानों के हाल-चाल जाने उनके बीच लगभग 3 घंटे बैठे इस बीच उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी से किसानों की फोन पर बात कराई, पटवारी ने कहा किसानों की लडाई में पहला कदम मेरा होगा जीत हमारा लक्ष्य है। पूरी काग्रेस आपके साथ है।
चौधरी ने प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से भी बात कराई।
सिंघार ने कहा मामले को विधान सभा में उठाएंगे किसानों के साथ है, वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही कानूनी सलाह भी ली जायेगी।
चौधरी ने मामले से राहुल गांधी जी को भी अवगत कराएंगे। उनसे बात करके आगे के लिए रूपरेखा बनाने का वादा किया विधानसभा से लेकर लोकसभा में किसानों के लिए प्रश्न लगाएंगे।
एवं आगामी दिवस में बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी एवं इंदौर से बुधनी तक के समस्त किसानों को हक अधिकार एवम न्याय नहीं मिल जाता तब तक किसानों के साथ है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार किसानों के शोषण की सरकार है किसानों को सुनने वाला कोई नहीं है। किसान की सेवा करने वाले भगवान की सेवा के समान बताने वाले क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान 12 दिन से मौन है।
यह बताता है कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है।
चौधरी ने किसानों से भोजन करने का निवेदन किया लेकिन सभी किसानों ने मांग पूरी नहीं होने तक अन्न का एक भी दाना ग्रहण नहीं करने का निर्णय लिया है।
साथ ही उन्होंने पीड़ित महिला किसानों से भी संवाद किया। उनका हौसला बढ़ाया एवं उनके साहस को सारा साथ ही न्याय नहीं मिलने तक उनके साथ हरदम खड़े रहने का वादा किया।
खातेगांव तहसील के ग्राम आमला से नर्मदाप्रसाद बेडवाल, परसराम बेडवाल, रामनाथ बेडवाल, दशरथ बेडवाल, धीरज मीणा, अन्ना मीणा अपने साथियों के साथ धरना स्तर पर पहुंचे एवं उन्होंने सभी किसानों का समर्थन किया साथ ही सरकार तक अपनी आवाज पहुंचे। ऐसा समस्त किसान समुदाय के किसान भाइयों से एकजुट होने का अनुरोध एवं आग्रह किया। एवम खातेगांव तहसील के ग्राम थुरिया, बावड़ीखेड़ा,आमला, बंडी, सुलगांव, हरनगांव, पांगरा आदि गांवों के किसान भाई भी पहुचे। अनशन को समर्थन का दौर लगातार जारी है।
धरना अनशन स्थल पर कलवार घाट से कालापाठा घाट के सैकड़ों महिला, बच्चे,पुरूष सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।





