किसानों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा ….
अन्य ग्रामों के साथ बहुत संस्था, संगठन, यूनियन का भी किसानों को समर्थन मिला….
अंधी बहरी सरकार के कानों मे किसानों की नही पहुंची आवाज जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन ने भी नही ली सुध, जिम्मेदार अधिकारी पांचवे दिन भी नही पहुंचे अनशन स्थल……
केन्द्रीय कृषि एवम किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम कलवार में इंदौर बुधनी रेल लाइन परियोजना में उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में
किसानों का अनशन पांचवे दिन भी जारी है।
अनशन करने वाले किसान रवि मीणा, मुंशी पठान, रामहेत सीरा,भूरू पठान, लेखराज झाला, संतोष छानवाल हैं। लगातार पांच दिन से भूखे बैठे हैं।
धरना प्रदर्शन एवम किसान अनशन को आज आसपास की तहसील खातेगांव, सतवास, बागली से जुड़े हुए गांवों के किसानों का समर्थन प्राप्त हुआ।
सैकड़ों किसान धरना एवम अनशन स्थल पर पहुंचे।
साथ ही अनशन स्थल पर आज क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक कैलाश कुंडल किसानों के बीच अपनी टीम के साथ पहुंचे एवम स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होने सभी किसानों को संबोधित करते हुए उनके हौसले, जुनून एवम संघर्ष की सराहना की।
उन्होने कहा की लगातर दो वर्षो तक शासन प्रशासन से लड़ने के सर पर कफ़न बांध कर निकलना पड़ता है जो की किसानों ने दर्द तकलीफ और पीड़ाओं के बीच इस यात्रा को पूरा किया है फिर भी गूंगी बेरी अंधी सरकार किसने की पीड़ा सुनना देखना और समझना नहीं चाहती किसानों ने पूर्व में भी लगातार 6 माह बिजवाड चौपाटी पर धरना प्रदर्शन एवम क्रमिक भूख हड़ताल की थी वहां भी किसानों के साथ छलावा हुआ।
जब क्षेत्रीय विधायक और सांसद ने अनुशंसा की है तो केंद्र उनको क्यों नहीं मानता ऐसे जनप्रतिनिधियों को अपनी पार्टी से पूछना चाहिए कि हमारे क्षेत्र में हमारा अस्तित्व है या नहीं?
जब हमारे क्षेत्र के किसानों को, जनता को उनकी समस्या उनकी मांगों को सुना नहीं जाता तो फिर हम उनके सेवक कैसे हुए।
फिर हम ऐसे व्यक्ति का चुनाव क्यों करें। किसानों की अनदेखी एवम शोषण करने वाली सरकार को बदल देना चाहिए। क्योंकि किसान का अहित करने वाली सरकार लोकतंत्र का गला घोट देती है। उन्होने नारी शक्ति को प्रणाम किया एवम उनकी उपस्थिति को विजय प्रेरणा बताया और सरकार से पूछा मां बहने अनशन पर बैठी है जिम्मेदार जनप्रतिनिधि शासन प्रशासन के लोग मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। यह घोर अन्याय है, नारी जाति के लिए देश का किसान इनको कभी माफ नहीं करेगा।
बधावा से आए मीणा समाज के वरिष्ठ एवम खातेगांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमल पटेल ने किसानों को समर्थन दिया साथ ही किसानों के संघर्ष को बड़ी लड़ाई बताते हुए अन्य किसान भाइयों को आगे आने के लिए प्रेरित किया एवं किसानों की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए संपूर्ण किसान समुदाय को अग्रिम पंक्ति में रहने को कहा।
साथ ही समाज के राष्ट्रीय एवम प्रदेश पदाधिकारीयो से बात करने एवम सहयोग समर्थन प्राप्त करने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि ऐसे समाज एवम समुदाय रहने का क्या औचित्य जो समाज पीड़ा में हमारे साथ ना हो।
आज अनशन पर बैठे किसानों का साथ देते हुए अन्य किसान भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे जिनमे मनीषा मीणा, लक्ष्मीबाई, गीताबाईं, शीबा बी, हसीना बी, रामेश्वर सीरा, नंदलाल जोनवाल, ओमप्रकाश डेचरवाल, अंकित मुराडिया, अमरसिंह आदि शामिल रहे।
धरना अनशन स्थल पर कलवार घाट से कालापाठा घाट के सैकड़ों महिला, बच्चे,पुरूष सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।





