इतना बड़ा पाप: दादी को चाहिए था पोता इसलिए चार माह की पोती को मारा; मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर कुएं में फेंका

एक तरफ हम नवरात्र मना रहे हैं, कन्याओं को देवी मानकर पूज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शर्मसार करने वाली ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। चार माह की मासूम को मार डाला गया। ये काम किया उसी की दादी ने। पढ़िए पूरी रिपोर्ट मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले चार माह की मासूस की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। वजह चौंकाने वाली है, जो आपको झकझोर देगी। मामला नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बेरखेड़ी का है। यहां चार महीने की मासूम बच्ची की हत्या उसकी खुद की दादी ने कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि दादी को पोता चाहिए था, पोती नहीं।झूले पर सो रही थी मासूमघटना शुक्रवार (19 सितंबर) की है। 27 मई को जन्मी बच्ची कृतिका आंगन में झूले पर सो रही थी। उसकी मां मीरा घर के पीछे बर्तन धोने में व्यस्त थी। तभी मौके का फायदा उठाकर दादी मीनाबाई अशवारे ने गमछा उठाया और मासूम के मुंह में ठूंस दिया। कुछ ही पलों में बच्ची की सांसें थम गईं।

शव को पोटली में बांधकर फेंका कुएं मेंहत्या के बाद आरोपी दादी ने शव को कपड़े की पोटली में बांधा और घर के पास बने सूखे कुएं में फेंक दिया। ताकि किसी को शक न हो, वह वापस आकर अपने बाड़े की सफाई करने लगी, जैसे कुछ हुआ ही न हो।दादा ने कुएं में देखी पोटली, दादी ने बहाना दियाशुक्रवार को बच्ची के गायब होने के बाद पूरा गांव उसकी तलाश में जुट गया। खोजबीन के दौरान ग्राम कोटवार और बच्ची के दादा निर्भय सिंह ने कुएं में कपड़े की पोटली देखी। जब उन्होंने उसे बाहर निकालना चाहा तो मीनाबाई ने रोक दिया। उसने कहा कि पोटली में माहवारी के गंदे कपड़े रखे हैं, जिन्हें छूना ठीक नहीं। बाद में जब पुलिस ने पोटली को बाहर निकालकर खोला, तो उसमें बच्ची का शव मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top