मछली ठेकेदार की बुरी तरह हत्याकर शव को जमीन पर गाड़ा, खुलासा होते ही इलाके में सनसनी; जांच शुरू

सीहोर जिले के बिलकिसगंज से लापता युवक अफरोज कुरैशी की हत्या कर शव को मिट्टी में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 सितंबर से लापता अफरोज का शव भोपाल जिले के रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़झिरी में दबा हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सीहोर जिले के बिलकिसगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मछली पालन का ठेका लेने वाले 30 वर्षीय अफरोज कुरैशी की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफनाने की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। अफरोज कुरैशी 14 सितंबर से संदिग्ध हालात में लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवार ने बिलकिसगंज थाने में दर्ज कराई थी।बुधवार को भोपाल जिले के रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बडझिरी में मिट्टी के अंदर दबा एक शव मिलने की खबर फैली।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पहचान करने के बाद पता चला कि यह शव बिलकिसगंज के फ्री गंज इलाके में रहने वाले अफरोज कुरैशी का है। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के समय ही मृतक के परिवारवालों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया था। पुलिस ने उन संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान जानकारी मिली कि हत्या के बाद शव को रातीबड़ इलाके में दफनाया गया है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top