लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा
9302374950
मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितंबर को प्रदेश में स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ सिविल अस्पताल बुधनी में किया गया जिसका शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी दिनेश तोमर द्वारा जनप्रतिनिधियों के बीच किया गया इस अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याएं एवं गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन एवं गर्भाशय कैंसर ,एनीमिया, टीवी ,कुष्ठ रोग, बच्चों का टीकाकरण सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी इस अभियान के तहत स्वेच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अनेक विभागों के लोग मौजूद रहे ।
बीएमओ D N बड़ोदिया ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।






