पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में मनाएंगे 75वां जन्मदिन, देश के पहले PM मित्र पार्क समेत देंगे कई सौगातें

एक दशक से नवाचारों के प्रहरी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के होने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने अभिनव संकल्प व प्रयोगों से न सिर्फ लोगों की सोंच को बदला है बल्कि आम जिंदगी को भी नई रफ्तार दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। यह अवसर खास इसलिए भी है, क्योंकि मोदी दूसरी बार प्रदेश की धरती पर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर, 2022 को 72वें जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़कर प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की थी। इस बार प्रधानमंत्री धार जिले के ग्राम भैंसोला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां वे प्रदेश को कई अहम सौगातें देंगे, जिनमें देश का पहला पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व प्रमुख हैं। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियानइस दौरान पीएम महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करने के अभियान का उद्घाटन करेंगे। यह अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संयुक्त रूप से संचालित होगा। इसके तहत स्वास्थ्य शिविरों और संस्थानों के माध्यम से निवारक, संवर्धनात्मक और उपचारात्मक सेवाएं दी जाएंगी। इस अभियान में महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच, एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेष जोर रहेगा। उद्देश्य है कि महिलाएं और किशोरियां मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाकर परिवार और समाज की सशक्त नींव बन सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top