लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
930 23 74950
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करते हुए अपने 100 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है इसके उपलक्ष्य में सेवा भारती अपने सेवा प्रकल्प के माध्यम से समाज के वंचित लोगों के बीच में जो अपनी आर्थिक कमजोरी के कारण अपने बच्चों को शिक्षा और संस्कार से वंचित रखना पड़ रहा है उनके बीच में सेवा भारती अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से सेवा कार्य कर रही है यह बात सिद्धपुर सेवा भारती समिति बुधनी के द्वारा श्रीमती शांता देवी आश्रम बुधनी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रामानंद महेश्वरी जिला संघ चालक एवं सेवा भारती के जिला सेवा प्रमुख परस परम ने अपने संबोधन में व्यक्त किये।
इस अवसर पर महिला भजन टोली दीनदयाल बस्ती की महिलाओं एवं आजाद बस्ती भजन मंडली की महिलाओं का फूल माला एवं दुपट्टा पहनकर स्वागत किया गया।




