कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के “संस्कार और संस्कृति” वाले दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अपने ही विधायक की हरकत पर चुप है। इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में गरमी ला दी है।सीहोर जिले में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए। मामला तब भड़क गया, जब भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा बिहार में पीएम मोदी की मां को लेकर कही गई कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों में धक्का-मुक्की हो गई। झड़प के बीच सीहोर विधायक सुदेश राय का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कथित रूप से मां-बहन की गालियां देते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा को कठघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा संस्कार और संस्कृति की बात करती है, लेकिन उसके विधायक खुलेआम गाली-गलौज पर उतारू हैं।कांग्रेस का बीजेपी पर निशानाजिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर हमला बोला। पटेल ने लिखा “भाजपा के दोहरे चरित्र का नजारा साफ दिख रहा है। एक तरफ़ राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर पुतला दहन और दूसरी तरफ उनके ही विधायक सुदेश राय खुलेआम मां-बहन की गालियां बरसाते हुए। सवाल ये है कि जो पार्टी खुद को संस्कार और संस्कृति का ठेकेदार बताती है, वो अपने विधायक की इस शर्मनाक हरकत पर कब कार्रवाई करेगी? क्या भाजपा अब अपने विधायक का पुतला दहन करेगी या इस गालीबाज को संरक्षण देगी?

