जिले की अन्य तहसीलों बुधनी, श्यामपुर, आष्टा और इछावर में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे खरीफ फसलों को संजीवनी मिली। हालांकि, इस वर्ष अब तक जिले में औसत से लगभग 3 इंच कम बरसात दर्ज की गई है।सीहोर जिले के भैरूंदा नगर में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार तीन घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से नगर की सड़कों पर पानी भर गया और निचली बस्तियों में हालात बाढ़ जैसे बन गए। ढाई इंच से ज्यादा (60 मिमी/2.36 इंच) बारिश दर्ज हुई। बारिश का सबसे ज्यादा असर मुस्लिम मोहल्ला, बजरंग कुटी, आईटीआई कॉलोनी, मामा कॉलोनी, किसान मोहल्ला, मोरछली गली और हकीम जी वाली गली में देखा गया। खासकर वार्ड क्रमांक 5 में कई घरों में पानी भर गया। लोगों का घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया और रहवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
बुधनी और श्यामपुर में भी झमाझमजिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग तहसीलों में जोरदार बारिश दर्ज हुई। बुदनी में सबसे अधिक 70.5 मिमी (2.77 इंच), भैरूंदा में 60 मिमी (2.36 इंच), श्यामपुर में 40 मिमी (1.57 इंच), सीहोर में 12 मिमी (0.47 इंच), आष्टा व इछावर में 5 मिमी (0.19 इंच), रेहटी में 5.6 मिमी (0.22 इंच) और जावर में 3 मिमी (0.12 इंच) वर्षा हुई। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी और खरीफ फसलों को संजीवनी मिली। हालांकि, कुछ जगहों पर जलभराव ने राहगीरों को मुश्किल में डाल दिया।


