देर रात भीषण आग से जला फोटो स्टूडियो और गिफ्ट गैलरी, लाखों का नुकसान

द्वारकापुरी इलाके में सोमवार देर रात एसआर स्टूडियो और गिफ्ट गैलरी में भीषण आग लग गई। हादसे में स्टूडियो का सेटअप, कैमरे और गिफ्ट आइटम जलकर खाक हो गए।

फायर ब्रिगेड की देरी पर उठे सवालस्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन गाड़ियां काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब एक घंटे तक फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति में लोगों ने ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। गुस्साए लोगों का कहना था कि अगर दमकल दल समय पर पहुंच जाता तो नुकसान कम हो सकता था।पुलिस और रहवासियों ने मिलकर किया प्रयासइस दौरान द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई सुशील पटेल अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बोरिंग से पानी डालकर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस और रहवासियों ने मिलकर दुकान का शटर तोड़ा और अंदर रखे कुछ सामान को बाहर निकालने का प्रयास किया।इलाके में मची अफरा-तफरीआगजनी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से उठते धुएं के कारण आसपास का माहौल दहशतपूर्ण हो गया। आग लगते ही इलाके की बिजली भी गुल हो गई, जिससे देर रात तक पूरा द्वारकापुरी क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब एक घंटे बाद पहुंचीं, तब तक पुलिस और स्थानीय लोगों की मशक्कत से आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top