बारिश में भीगा तिरंगे का जज़्बा, लेकिन बच्चों को भीगने से नहीं बचा पाए जिम्मेदार।

लोकेशन
बुधनी
संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा

बुधनी में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर बुधवार को शासकीय सांदीपनी स्कूल से दशहरा मैदान तक करीब एक किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगर वासी शामिल रहे।
यात्रा के बीच हल्की बारिश शुरू हो गई, लेकिन उत्साह बरकरार रहा। छोटे हाथों में लहराते तिरंगे और भीगी वर्दियां देशभक्ति का रंग बिखेरती रहीं।
इसी दौरान मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि छत के नीचे सुरक्षित रहे, जबकि बच्चे खुले आसमान में भीगते रहे, जिससे आयोजकों की तैयारी पर सवाल उठे।
युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान बारिश में मंच से उतरकर भीगते हुए ही संबोधन करते नजर आए, जिसकी सराहना हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top