लोकेशन बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
स्लग
बुधनी। आज दोपहर 12:00 के लगभग शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत
बांद्रा बांध के समीप बुधनी की ओर आते समय शाहगंज निवासी केशव वर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार कर चला गया वह व्यक्ति घायल अवस्था में वहीं पर तड़प रहा था उसकी पत्नी एवं उसका लगभग डेढ़ वर्षी बच्चा भी घायल हो गया घटना स्थल के समीप लगभग 50 लोग खड़े हुए थे जो उसे उठाने का प्रयास भी नहीं कर रहे थे अचानक सर्व समाज जन सेवक संगठन मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गया प्रसाद अहिरवार एवं पूर्व भारतीय जनता पार्टी बुधनी विधानसभा प्रभारी तथा अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष सीहोर ने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सिविल हॉस्पिटल बुधनी लाया गया जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर नर्मदा पुरम के लिए रेफर तो कर दिया परंतु किसी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की जबकि उस समय खंड चिकित्सा अधिकारी अस्पताल में ही मौजूद थे उन्होंने अस्पताल की एंबुलेंस तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में व्यस्त बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया ऐसी स्थिति में गया प्रसाद अहिरवार अपनी मानवीयता एवं सहानुभूति के साथ तीनों घायलों को अपने निजी वाहन से ही पांडे अस्पताल नर्मदा पुरम में भर्ती करवाया गया। अहिरवार के साथ उमेश अहिरवार सर्व समाज जन सेवक संगठन बुधनी ब्लॉक के अध्यक्ष एवं मुन्ना लाल श्रीवास्तव समाजसेवी भी साथ थे।
विशेष उल्लेखनीय बात यह है खंड चिकित्सा अधिकारी को एंबुलेंस को तत्काल वीआईपी ड्यूटी के बजाय उन घायलों को तत्काल उपचार के लिए नर्मदा पुरम भेजना चाहिए था जिसका उन्होंने कोई भी ध्यान नहीं दिया।




