विक्रेताओं ने सप्ताह में दो दिन लगने वाले सब्जी बाजार को न्यू बस स्टैंड से हटाकर माना क्षेत्र में लगाए जाने के निर्णय का विरोध किया है।
विक्रेताओं का कहना है कि वर्षों से मंगलवार और शुक्रवार को न्यू बस स्टैंड परिसर में वे अपनी दुकानें लगाते आ रहे हैं। यहाँ ग्राहकों की आसान पहुँच और उचित सुविधाएं होने के कारण उनका कारोबार सुचारु रूप से चलता है। छोटे व्यापारी, जो बसों से छोटी-छोटी बोरियों में सामान लाते हैं, यहाँ आसानी से आकर दुकान लगा लेते हैं। ठेले वाले और छोटे व्यापारी भी बिना ज्यादा खर्च किए अपना सामान पहुँचा लेते हैं।
लेकिन अब यदि बाजार को माना क्षेत्र में शिफ्ट किया गया तो उन्हें ओवर ब्रिज से होकर लगभग 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा, जो समय, श्रम और खर्च—तीनों की दृष्टि से भारी पड़ेगा। ऐसे में छोटे व्यापारी, ठेले वाले और दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि वे माना क्षेत्र में बाजार नहीं लगाएंगे। साथ ही मांग की है कि न्यू बस स्टैंड पर ही सब्जी मार्केट लगाने की अनुमति जारी रखी जाए।
आज दिए गए आवेदन पर सभी विक्रेताओं के हस्ताक्षर हैं,


