हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली से स्वतंत्रता का संदेश

लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश


बुधनी। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधनी में एसडीएम दिनेश तोमर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक विशाल बाइक तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।
रैली दशहरा मैदान से शुरू होकर टीटीसी होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुज़री और महाराणा प्रताप चौराहे से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पर सम्पन्न हुई।
विशेष बात यह रही कि पूरे आयोजन में परिवहन नियमों का पूर्ण पालन किया गया और हर बाइक सवार हेलमेट पहने नजर आया।
समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस मौके पर एसडीओपी रवि शर्मा, नगर निरीक्षक चेन सिंह रघुवंशी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top