पूर्व प्रेमी का धोखा, ससुराल पक्ष का जुल्म, फिर नवविवाहिता ने चुनी मौत, 10 महीने जो झेला वो हिला देगा

मप्र में 24 साल की नवविवाहिता ने शादी के 17 महीने बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। शादी के कुछ महीने बाद पूर्व प्रेमी ने उसका अश्लील वीडियो ससुराल वालों को भेज दिया था। जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया था।वह करीब दस महीने से अपने मायके में रह रही थी। जानिए, क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शादी के महज 17 महीने बाद एक 24 साल की नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। विवाहित महिला कुछ महीने से अपने मायके रह रही थी और उसका पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। महिला ने सुसाइड में अपनी मौत का जिम्मेदार उसके पूर्व प्रेमी और ससुराल वालों को ठहराया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला अपने आप में झकझोर देने वाला है। महिला अपने पूर्व प्रेमी के धोखे का शिकार हुई, पति और ससुराल वालों ने उसका साथ नहीं दिया। उसे चरित्रहीन कहकर और प्रताड़ित करके घर से बाहर निकाल दिया। सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि आरोपी ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता के पिता से पांच लाख रुपये यह कहकर ले लिए कि वे उनकी बेटी को अपने घर में रखेंगे। लेकिन, बात में उन्होंने ऐसा नहीं किया।पूर्व प्रेमी ने बर्बाद की जिंदगीपुलिस से मिले जानकारी के अनुसार, परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम झिरनिया में रहने वाली एक युवती की शादी मार्च, 2024 में सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र में रहने वाले बबलू मीना के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी, सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, इस बीच नवविवाहिता के पूर्व प्रेमी रोशन मीना निवासी ग्राम चंदेरी ने उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो ससुराल वालों को भेज दिए। पति और ससुराल वालों ने वीडियो फुटेज देखे को आगबबूला हो गए। नवविवाहिता की जिंदगी में तनाव हो गए और ससुराल वाले भी प्रताड़ित करने लगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top