संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
7 किलोमीटर के दायरे से स्कूल आने वाली 19 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गई।
बुधनी।पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय बुधनी में शासन के आदेश अनुसार बुधवार दिनांक 6/8/2025 निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 7 किलोमीटर के दायरे से स्कूल में आने वाली कक्षा नवमी की 19 छात्राओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, द्वारा प्रदान की गई इस अवसर पर नगर परिषद बुधनी के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अर्जुन मालवीय , एवं वार्ड नंबर-3 पार्षद ज्योति पंजाबी, प्राचार्य ओ.पी. यादव, नवीन तनेजा व समस्त शिक्षक स्टाफ, छात्राएं व पालकगण उपस्थित थे। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई।

