लोकेशन
इछावर सीहोर मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद्र शर्मा
📍थाना इछावर अन्तर्गत सात नकबजनी की वारदात सहित एक एटीएम में चोरी का प्रयास करने की वारदात का खुलासा
📍 03 मुख्य आरोपी सहित कुल 5 आरोपी गिरफतार, 24 लाख का मशरूका बरामद
📍चोरी में प्रयुक्त दो मोटर सायकल कीमती 2,00000/-रूपये एवं घटना प्रयुक्त औजार जप्त
📍 कुल मशरूका 26,05000/-रूपये
➡️घटनाओं का विवरण
थाना इछावर क्षेत्र में दिनांक 02.06.25 से 01.08.25 के मध्य कुल 7 नकबजनी की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्री में घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की गई । प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित हैं:-
👉फरियादी पर्वत सिंह प्रजापति, घटना दिनांक 02.06.25 ,अपराध क्रमांक 167/25, मशरूका जेवरात व नगदी
👉फरियादी इंदर सिंह ठाकुर, घटना दिनांक 03.06.25, अपराध क्रमांक 170/25 , मशरूका जेवरात व नगदी
👉फरियादी सलोनी वर्मा, घटना दिनांक 09.06.25, अपराध क्रमांक 183/25, मशरूका जेवरात व नगदी
👉फरियादी गजराज सिंह, घटना दिनांक 12.06.25, अपराध क्रमांक 187/25, मशरूका जेवरात व नगदी 25000
👉फरियादी जितेन्द्र पंवार, घटना दिनांक 04.07.25, अपराध क्रमांक 215/25, मशरूका जेवरात व नगदी
👉फरियादी ऋषिकांत अग्रवाल, घटना दिनांक 30.07.25, अपराध क्रमांक 237/25, मशरूका जेवरात व नगदी 10 लाख
👉फरियादी अनार सिंह, घटना दिनांक 26.07.25, अपराध क्रमांक 241/25, मशरूका जेवरात व नगदी
🎯 निर्देशन एवं मार्गदर्शन:-
➡️थाना इछावर अंतर्गत हो रही लगातार चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरूंदा श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक पंकज वाडेकर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
➡️विशेष टीमों ने इस आपराधिक गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही दो सोनी (स्वर्णाभ

