लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद्र शर्मा।
कमिश्नर अजीत कुमार श्रीवास्तव ने एकलव्य आवासीय विद्यालय बुधनी का औचक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
बुधनी।एन ई एस टी एस कमिश्नर अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बुधनी का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार मिश्रा सहित सभी स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया। छात्रों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान और मार्गदर्शन कमिश्नर द्वारा दिया गया।
बाद में उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक लक्ष्यों, योजनाओं व नवाचारों पर चर्चा की और शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सतत प्रयासरत रहें।

