स्लग -नगर परिषद बुधनी द्वारा किया सफाई मित्र एवं स्वछता दीदियों का सम्मान

लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद्र शर्मा


स्वच्छ सर्वेक्षण 2024–25 में नगर परिषद बुधनी को राष्ट्रीय स्तर पर सुपर लीग – 3 स्टार रेटिंग एवं वॉटरप्लस प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि की खुशी में नगर परिषद द्वारा सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके पश्चात स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अर्जुन मालवीय द्वारा समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की एवं आगामी सर्वेक्षण में भी इसी प्रकार कार्य करने हेतु प्रेरित किया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा सफाई मित्रों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।समापन पर सभी सफाई योद्धाओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
यह आयोजन स्वच्छता के नायकों के समर्पण को सम्मानित करने एवं उनके योगदान को समाज के समक्ष प्रेरणा स्वरूप प्रस्तुत किया गया जिसमें नगर परिषद उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा , पार्षद आरती किशन मालवीय , ज्योति पंजाबी , रजनी हरदयाल सिंह आजाद, राखी कैथवास समाज सेवी धीरेंद्र तिवारी , किशन मालवीय , विनोद शिवहरे , मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष रघुवंशी उप यंत्री अजीत तिवारी , आर एस आई जितेंद्र सिंह बघेल , सहायक स्वच्छता निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान , वार्ड सफाई प्रभारी अशोक जादौनी , रघुवीर बडगूजर , एवं फीडबैक फाउंडेशन की टीम तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top