बुधनी को पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में वेस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण मिश्रा और उनकी टीम को सम्मानित किया था। इस बार एक कदम और आगे बढ़ते हुए बुधनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है।मध्यप्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के राष्ट्रीय समारोह में सीहोर जिले की दो नगर परिषदों बुधनी और शाहगंज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।सुपर स्वच्छ लीग में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बुधनी पांचवे नंबर पर रहा है। वहीं, स्वच्छ शहरों की कैटेगिरी में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शाहगंज तीसरे नंबर पर रहा है। बुधनी में कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया गया वेस्ट वंडर पार्क इस उपलब्धि का मुख्य केंद्र रहा, जिसने स्वच्छता को एक रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।


