शांति समिति की बैठक संपन्न

लोकेशन – बुधनी (मध्य प्रदेश)रिपोर्टर – रमेश चंद्र शर्मास्लग – शांति समिति की बैठक संपन्न

बुधनी में आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। होली, रंग पंचमी, रमजान और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बुधनी तहसील कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुपस्थिति में तहसीलदार ललित सोनी ने की। बैठक में एसडीओपी रवि शर्मा, उप निरीक्षक संदीप जाट सहित नगर के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक में अर्जुन मालवीय, संतोष गौर मंडल अध्यक्ष, सोनू राजपूत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, शहजाद खान, हमीद बेग, भूपेंद्र सिंह निमोदा सहित सामाजिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया कि नगर की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को कायम रखते हुए होली, रंग पंचमी, रमजान और ईद आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाई जाएंगी।अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने की बात भी कही गई।नगर परिषद की ओर से शैलेंद्र चौहान बैठक में उपस्थित रहे, लेकिन अन्य विभागों के कर्मचारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।कुल मिलाकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर यह संदेश दिया है कि बुधनी की पहचान आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द से है, और इसे हर हाल में बनाए रखा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top