स्कूल के सामने हाइवे बना खतरा

लोकेशन – बुधनी मध्य प्रदेश
रिपोर्टर – डॉ रमेश चंद शर्मा
बुधनी में इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं के बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों और वाहनों की भीड़ मुख्य मार्ग पर दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

बुधनी में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। पांचवी और आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंच रहे हैं।
नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित संदीपनी विद्यालय और पी एम श्री कन्या शाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन इन केंद्रों के बाहर हर दिन सैकड़ों की संख्या में परिजन बच्चों को छोड़ने और लेने पहुंच रहे हैं, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।
स्थिति यह है कि हाइवे जैसे व्यस्त मार्ग पर दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भीड़ जमा हो जाती है। कई अभिभावक सड़क के बीचों-बीच खड़े दिखाई देते हैं। ऐसे में गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही। न तो बैरिकेडिंग है और न ही ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था।
यदि यही हालात बने रहे तो परीक्षा के बीच किसी भी दिन दुर्घटना हो सकती है। जनहित को देखते हुए आवश्यक है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करें, पुलिस बल तैनात किया जाए और सड़क पर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जाए।
राकेश यादव परिजन
“यहां रोज जाम लग रहा है, बच्चे और अभिभावक सड़क पर खड़े रहते हैं, कभी भी एक्सीडेंट हो सकता है। प्रशासन को तुरंत व्यवस्था करनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top