कांग्रेस ने मंत्रियों का पुतला दहन, किया पुलिस से नोकझोंक

लोकेशन: बुधनी मध्य प्रदेश संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मास्लग: कांग्रेस ने मंत्रियों का पुतला दहन, किया पुलिस से नोकझोंक बुधनी में शुक्रवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए तीन मंत्रियों का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय, राजेंद्र शुक्ल और विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसी बीच पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और नोकझोंक की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस और कांग्रेस नेताओं की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।बाइट – सोनू राजपूत, ब्लॉक अध्यकक्ष“हम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जब तक सरकार जवाब नहीं देगी, आंदोलन जारी रहेगा।” प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक पटेल, छगन दुबे, कंचन शर्मा, आमिर पटेल, सौरभ दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बुधनी में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top