कार्बाइड गन से न केवल गंभीर चोट और जान का खतरा रहता है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण पर भी खराब असर पड़ता है। अब जिले में इसका निर्माण, भंडारण, विक्रय और उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा।
सीहोर जिले में लंबे समय से बच्चों और युवाओं के बीच ‘कार्बाइड गन’ का खतरनाक खेल चल रहा था। यह गन पटाखे और विस्फोटक पदार्थों से तैयार की जाती थी, जो एक तेज धमाके की आवाज पैदा करती है। कई बार यह खेल जानलेवा हादसों में भी बदल जाता था। अब कलेक्टर बालागुरू के. ने जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।बच्चों की आंखों की कीमत पर मनोरंजन नहींहाल ही में जिले के अंचल क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की आंख कार्बाइड गन के विस्फोट से झुलस गई थी। यह घटना पूरे इलाके में चिंता का विषय बन गई थी। सिर्फ सीहोर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी ऐसी दर्दनाक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां मासूम बच्चों की आंखें हमेशा के लिए रोशनी खो बैठीं। कलेक्टर का यह निर्णय अब उन मासूमों की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

