लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
जिला एवं अपर सत्र न्यायालय बुदनी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रकाश चंद्र आर्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ डॉ. वैभव विकास शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सपना शिवहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मिताली पाठक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अभिभाषक संघ बुदनी के अध्यक्ष कैलाश मालवीय द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वही नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ कार्यक्रम में अधिकारीगण, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ए.डी.जे. न्यायालय में 78 प्रकरण एवं मजिस्ट्रेट न्यायालय में 101 प्रकरण निराकृत किये गए। वही नगर परिषद बुदनी, रेहटी, शाहगंज द्वारा जलकर, सम्पत्ति कर व दुकान कर के 384 प्रकरणों का निराकरण कर 9,28,180 रूपये का राजस्व वसूल किया है। बैंकों से संबंधित 29 प्रकरणों का निराकरण कर 59,76,200 रूपये की वसूली की गयी।
राजीनामा के आधार पर निराकृत प्रकरणों में डॉ. वैभव विकास शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सपना शिवहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम Switch, मिताली पाठक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुदनी द्वारा पौधे वितरण किया गया। इस प्रकार समस्त विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफल नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।








