लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद्र शर्मा
930 23 7 4950
बुधनी में मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम और भाईचारे की भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जो रेलवे स्टेशन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए माना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12, 13 और 14 तक पहुंचा।
जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग धार्मिक झंडे, तिरंगे और नारे के साथ आगे बढ़े, वहीं हिंदू-मुस्लिम एकता का अनोखा नज़ारा भी देखने को मिला। कई हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और कौमी एकता की मिसाल पेश की।
जुलूस के दौरान नगर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। एसडीओपी, नगर निरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया, जिससे यातायात सुचारू बना रहा।
क्यों मनाते हैं ईद मिलादुन्नबी?
ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व मानवता, भाईचारे, शांति और करुणा का संदेश देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय पैगंबर के बताए मार्गों पर चलने और उनके उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेता है।






