सतना में आपसी विवाद में नाबालिग को गोली मारी, मौत, तीन साथी गिरफ्तार; दो फरार

सतना के बढईया टोला में आपसी विवाद में 17 साल के उत्तम शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। मौके से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद के चलते एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बढईया टोला की है, जहां किशोरों के बीच हुए झगड़े ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 17 वर्षीय उत्तम शुक्ला के रूप में हुई है। गुरुवार को उत्तम और उसके कुछ दोस्तों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक आरोपी ने अवैध हथियार निकालकर गोली चला दी। गोली सीधे उत्तम के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल उत्तम को आनन-फानन में बिड़ला अस्पताल सतना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रीवा अस्पताल में किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top