लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
बुधनी में सड़क किनारे फुटपाथ पर लगी दुकाने किसी बड़ी अनहोनी को दावत देती हुई नजर आ रही है अक़्सर देखा गया है सड़क के दोनों ओर नगर के फुटपाथ पर कहीं ठेले पर दुकानें संचालित हो रही है तो वहीं सड़क से जुड़ी दुकानें के सामान फुटपाथ पर रखे होने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी होने का कर रहा इंतजार सबसे ज्यादा दुकाने गर्ल्स स्कूल के पास लगी होने पर सड़क काफी संकरी होती जा रही है
जिससे वाहनों को निकलने मे काफ़ी दिक्क़ते होती है
जबकि यहां पर दो बड़े स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों का भी आना जाना लगा रहता है। जिसमें दुर्घटना का डर बना रहता है।
वही संचालित दुकानों के आस पास कई फालतू लोगो का भी जमावड़ा दिन भर लगा रहता है जिसमे आये दिन शराबी नसेड़ी लोग भी गाली गलोच करते नसे मे लड़ते झगते नजर आते है.
अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन कब तक सड़को पर लगी दुकानों को हटाकर स्थाई जगह देकर इनको सड़क किनारे से हटाने का काम करेगा या फिर यूं ही सिलसला जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगने वाले हाथ ठेलों को एक निश्चित जगह देना चाहिए जिसमें सड़कों को जाम से मुक्त किया जा सके।




