शहर में भक्ति का महाकुंभ, पं. प्रदीप मिश्रा बोले–संदेह से भगवान दूर, विश्वास से मिलन होता

सीहोर के अग्रवाल पंचायती भवन में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में पं. प्रदीप मिश्रा ने संदेह को भगवान से दूरी और विश्वास को सान्निध्य का माध्यम बताया। उन्होंने तुलसीदास, वामन अवतार और बाल भक्तों के प्रसंग सुनाए। कथा में जनप्रतिनिधि व नागरिक पहुंचे, प्रसाद वितरित हुआ और जन्मोत्सव की तैयारी की गई। विस्तारसीहोर शहर इन दिनों भक्ति के रंग में डूबा हुआ है। बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में देश-विदेश में चर्चित अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी अपने शब्दों से श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति का संचार कर रहे हैं।कथा के तीसरे दिन पं. मिश्रा ने कहा कि संदेह भगवान से दूरी बढ़ाता है। जब हम संदेह करते हैं तो ईश्वर की शक्ति और कृपा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं, जबकि विश्वास हमें प्रभु के सान्निध्य में पहुंचाता है। उन्होंने महाभारत काल का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने शांति स्थापना हेतु दुर्योधन से केवल पांच गांव मांगे थे, लेकिन उसके अहंकार ने शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया। यही संदेह और अहंकार महाभारत का कारण बना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top