रुपया दोगुना करने के लालच का काला खेल, 70 लाख की पॉलिसी मामले में जोनल मैनेजर भोपाल से गिरफ्तार

सीहोर में सहारा इंडिया कंपनी पर 70 लाख की ठगी का मामला सामने आया। दोगुना पैसा लौटाने का वादा कर परिपक्वता पर रकम देने से इंकार किया गया। शिकायत पर पुलिस ने शाखा वरीय अधिकारियों पर केस दर्ज किया और भोपाल से जोनल मैनेजर शिवाजी सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। सीहोर में सहारा इंडिया कंपनी पर बड़ा खुलासा हुआ है। रुपया दोगुना करने का लालच देकर 70 लाख की पॉलिसी कराई गई, परिपक्वता पर राशि लौटाने से इंकार कर दिया गया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भोपाल से जोनल मैनेजर शिवाजी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार सीहोर इंग्लिश पुरा निवासी राजाराम राठौर और उनकी पत्नी भारती राठौर ने वर्ष 2016 से 2019 के बीच सहारा इंडिया कंपनी में लगभग 70 लाख रुपये जमा किए। कंपनी ने उन्हें लालच दिया कि रकम दोगुनी कर वापस मिलेगी। पॉलिसियों की परिपक्वता 2020 से 2022 के बीच थी, जिसमें उन्हें लगभग एक करोड़ रुपये मिलना थे।

समय पूरा, फिर भी नहीं लौटी रकमजब दंपती परिपक्वता के बाद पैसे लेने कंपनी की सीहोर शाखा पहुंचे, तो कैशियर योगेंद्र चौधरी और मैनेजर एस.के. मगरडे ने भुगतान से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि पैसे हेड ऑफिस से आएंगे तभी देंगे। लेकिन कई बार मांग करने पर भी रकम नहीं दी गई।भोपाल ऑफिस से भी खाली हाथ लौटेहताश दंपती जब भोपाल ऑफिस पहुंचे और रीजनल मैनेजर जयप्रकाश श्रीवास्तव तथा जोनल मैनेजर शिवाजी सिंह से मिले, तो वहां भी उन्हें टका सा जवाब मिला। अधिकारियों ने रकम देने से मना कर दिया और उल्टा उन्हें भगा दिया। इस घटना से पीड़ित दंपती को गहरा धक्का पहुंचा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top