लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
बुधनी नर्मदा ब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान होशंगाबाद निवासी रूपेश शर्मा और दिव्या सोलंकी के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे और घर से बिना बताए निकले थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक जब्त कर शवों को पीएम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


