राजस्थान पुलिस ने उज्जैन से 46 लाख की हेरोइन तस्करी के आरोप में फरार पूर्णराम शर्मा उर्फ पूर्ण अघोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ढाई साल से फरार था और अघोरी साधु का भेष लेकर धार्मिक शहरों में छिपता फिर रहा था। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर उज्जैन से पकड़ा। आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।धार्मिक नगरी उज्जैन से राजस्थान पुलिस ने एक अघोरी को गिरफ्तार किया है। जो अपनी पहचान छुपाकर यहां रह रहा था। अघोरी की तलाश राजस्थान पुलिस को पिछले ढाई साल से थी। इसीलिए पुलिस को मुखबिर से जैसे ही इस बारे में खबर लगी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अघोरी को गिरफ्तार कर लिया। यह है मामलाराजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की टाउन पुलिस ने 46 लाख रुपये की हेरोइन तस्करी के मामले में ढाई साल से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्णराम शर्मा उर्फ पूर्ण अघोरी (40) अघोरी साधु का भेष बनाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी और आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचाधार्मिक शहरो में रहकर बदलता रहा भेषपूर्णराम ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उज्जैन मे तंत्र क्रिया का ढोंग किया और यहां एक धर्मशाला में किराए पर रहा। इसके अलावा वह पश्चिम बंगाल के तारापीठ, गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर और काशी के काल भैरव मंदिर में साधु बनकर छिपा रहा। उसने अपना नाम और पहचान बदलकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की, लेकिन टाउन थाना की एसआई ज्योति की टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे उज्जैन से पकड़ लिया। पूर्णराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है



