सोशल मीडिया पर दोस्ती, नशा देकर किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो; संबंध बनाने के लिए धमकाने लगा

महिला से दोस्ती के बाद युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। विस्तारसीहोर जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी की धमकी से परेशान होकर उसने थाने में केस दर्ज कराया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 18 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि शुभम बागवान नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह पिछले दो वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी को जानती थी। पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी भैरूंदा आया था, जहां उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगा। वह लगातार मिलने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top