बारिश में टीन शेड बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से गई मजदूर की जान; परिजन बेहाल

सीहोर में तेज बारिश के दौरान टीन शेड में करंट फैलने से झाबुआ निवासी मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के मजदूर ऐलू के परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बकतरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां तेज बारिश के दौरान एक टीन शेड के मकान में करंट फैल जाने से वहां रह रहे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि मृतक झाबुआ जिले का रहने वाला था और मजदूरी के लिए बकतरा गांव में रह रहा था। काम न मिलने पर घर में ही था मजदूरजानकारी के अनुसार, मृतक ऐलू पार्गी पुत्र कीमा पार्गी निवासी माता पाढा, थाना पेटलावद जिला झाबुआ का रहने वाला था। वह ग्राम बकतरा में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। तेज बारिश होने के कारण काम नहीं मिलने से ऐलू घर पर ही था। बताया जा रहा है कि घटना कल की है, जब बारिश काफी तेज हो रही थी।पत्नी के साथ सोते समय हुआ हादसाबारिश के दौरान ऐलू अपनी पत्नी के साथ टीन शेड के मकान में सो रहा था। इसी दौरान बारिश के कारण टीन शेड में करंट फैल गया और ऐलू करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही ऐलू की मौके पर ही मौत हो गई। घर में पत्नी के सामने ही यह हादसा हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सौंपा शवघटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, गांव में भी इस हादसे को लेकर शोक की लहर छाई रही। गांव का हर कोई व्यक्ति इस घटना को लेकर दुखी है। युवक परिवार का इकलौता कमाऊ पूत था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top