लोकेशन बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
बुधनी….नगर से महज 5 किमी दूर मिडघाट क्षेत्र के सतकुंडा के जंगल में 15 जून को मिले एक अज्ञात युवती के शव के मामले मे बुधनी पुलिस को अंधे कत्ल को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है, जिसमें मृतिका के प्रेमी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है, बुधनी पुलिस sdop रवि शर्मा ने बताया कि दोनों ही युवक ओर युवतियां बैतूल जिले हैं दोनों में सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ, ये सिलसिला 2 साल से चला आ रहा था, इस बीच दोनों में कई बार शारीरिक संबद्ध भी बनाए गए, जब मृतिका 21 वर्षीय अंकिता ने शादी का दवाब बनाया तो प्रेमी कृष्णकांत 23 साल ने उसे शादी का झांसा देकर सतकुंडा के जंगल ले गया जहां उसने धारदार हथियार एवं पत्थरों से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने महज एक सप्ताह में न केवल मृतिका की शिनाख्त की बल्कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार भी किया एवं आरोपी से मृतिका का बेग, मोबाइल जप्त कर लिया है हत्यारे ने योजनाबद्ध तरीके से अपनी प्रेमिका को नर्मदा पुरम बुलाया तथा शाम के समय अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर जंगल में ले गया और हत्या कर दी। एसडीओ पी ने बताया युवती 2 साल पहले वर्तमान फैक्ट्री में नौकरी कर चुकी थी तथा उसका प्रेमी वर्तमान में नौकरी कर रहा था इंस्टाग्राम पर प्रेम हुआ और हत्या तक पहुंच गया।
वाइट रवि शर्मा SDOP बुधनी


