ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधनी में किया योग

बुधनी। 11 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिनांक 21.06.2025 को नगर के केंद्रीय कृषि फॉर्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बुधनी के ऑडिटोरियम हॉल एवं नगर परिषद बुधनी के अटल सामूदायिक भवन में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। ट्रैक्टर नगर बुधनी में डॉक्टर रमेश चंद शर्मा एवं डॉ अशोक विश्वास योग शिक्षक के द्वारा सामूहिक योग एवं प्राणायाम कराए गये । जिसमें संस्थान के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक योग किया । अटल सामुदायिक भवन में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में सुनीता अर्जुन मालवीय अध्यक्ष नगर परिषद बुधनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष रघुवंशी, थाना प्रभारी चेन सिंह रघुवंशी , ब्लाक शिक्षा अधिकारी शशी सिंह, बी आर सी मणी शंकर शर्मा सी.एम.राइज स्कूल प्राचार्य सुधा स़ोलोमन, धीरेन्द्र तिवारी , नगर परिषद आर.एस.आई. जितेन्द्र सिंह बघेल समस्त शिक्षा विभाग, आंगन बाडी, पुलिस विभाग नगर परिषद बुधनी के अधिकारी/कर्मचारी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top