बुदनी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय श्री प्रकाश चंद्र आर्य, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जिला न्यायालय सीहोर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ डॉ. वैभव विकास शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती सपना शिवहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती मिताली पाठक, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अभिभाषक संघ बुदनी के अध्यक्ष श्री कैलाश मालवीय, श्री पवन विजयवर्गीय अधिवक्ता एवं श्री गोपाल सिंह पटेल, डीजीएम बुदनी द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वही नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ कार्यक्रम में अधिकारीगण, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ए डी.जे. न्यायालय में 58 प्रकरण तथा मजिस्ट्रेट न्यायालय में 34 प्रकरण निराकृत किये गए। वही नगर निगन बुदनी, रेहटी, शाहगंज द्वारा जलकर, सम्पत्ति कर व दुकान कर के 46 प्रकरणों का निराकरण कर 2.57.743 रूपये का राजस्व वसूल किया है। बैंकों से संबंधित 12 प्रकरणों का निराकरण कर 39.09,000 रूपये की वसूली की गयी।9नगर निगम एवं विद्युत विभाग के लिटिगेशन एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में नियमानुसार छूट प्रदान किया गया। इस प्रकार बुदनी न्यायालय के अंतर्गत लिटिगेशन के कुल 92 प्रकरण एवं बैंको नगर परिषद बुदनी, रेहटी, शाहगंज एव विद्युत विभाग के 118 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण कर कुल राशि रूपये 77,48,395 का अवार्ड पारित किया गया। राजीनामा के आधार पर निराकृत प्रकरणों में डॉ. वैभव विकास शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती सपना शिवहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं श्रीमती मिताली पाठक, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुदनी द्वारा पौधे वितरण किया गया। इस प्रकार समस्त विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफल नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।






