परशुराम जयंती के उपलक्ष में नगर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से वेदिका गार्डन तक चल समारोह पूर्वक ब्राह्मण समाज के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के सभी लोग हाथों में धर्म ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए सम्मिलित हुए शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भी भाग लिया. शोभा यात्रा में मुख्य रूप से विक्रम शर्मा, सत्येंद्र शर्मा उपाध्यक्ष नगर परिषद बुधनी, चंद्रभूषण त्रिपाठी, ललित शर्मा, डॉ अजय अवस्थी, अरविंद दुबे, छगनलाल दुबे, सतीश दुबे, चिंटू दुबे, चंद्रेश शर्मा, सहित सेकंडो लोगों ने भाग लिया.
शोभा यात्रा के पहले सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ जर्रापुर आश्रम के वेदपाठी पंडितों के द्वारा शास्त्रोक्त विधान से भगवान परशुराम का पूजन किया आरती के उपरांत चल समारोह में सभी ब्राह्मण भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए मुख्य मार्ग से वेदिका मैरिज गार्डन तक पहुंचे जहां पर एक विशाल धर्म सभा भी आयोजित की गई उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया