पुलिस हादसा मान कर चल रही थी। सुबह युवक की मौत हो गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए जाने पर हत्या का पता चला। शादी में संजू के दोस्त भी गए थे, लेकिन विवाद के समय वे डर कर भाग गए थे।

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक युवक की ऑटोरिक्शा चालक और उसके साथियों ने हत्या कर दी। युवक संजू ठाकुर का किराए को लेकर विवाद हुआ था। वह शादी से लौट रहा था और घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा को रोका था। ज्यादा किराया लेने की बात पर संजू का आरोपी रिक्शा चालक से विवाद हो गया। रिक्शा चालक ने अपने दो साथियों को बुला लिया और संजू की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में जवाहर टेकरी पर छोड़ कर भाग गए।
पुलिस मान रही थी हादसारात को पुलिस को संजू के घायल होने की सूचना मिली थी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके सिर,हाथ,पैर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई थी। पुलिस हादसा मान कर चल रही थी। सुबह युवक की मौत हो गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए जाने पर हत्या का पता चला। शादी में संजू के दोस्त भी गए थे, लेकिन विवाद के समय वे डर कर भाग गए थे। बाद में संजू के दोस्तों ने पुलिस को रात में हुए विवाद की बात बताई। संजू एक पेंट फैक्टरी में काम करता था, लेकिन पिछले दिनों फैक्टरी में आग लग गई थी और संजू बीते दस दिन से घर पर ही था। वह अपने साथ काम करने वाले साथी की शादी में गया था। पुलिस ने संजू की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने पहले संजू को लात-घूसों से मारा, फिर धारधार हथियार से वार किए थे। संजू के परिवार में माता व पिता और एक भाई है।
