दिल्ली ब्लास्ट के बाद भोपाल को अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट पर विजिटर्स पास बंद कर दिए गए हैं और शहर के आउटर क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर जांच सख़्त कर दी गई है।

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद राजधानी भोपाल में सुरक्षा और सख़्त कर दी गई है। शहर में पुलिस ने सोमवार रात से ही विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वहीं एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ाते हुए विजिटर्स की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर भी चेकिंग की जा रही है। शहर के आउटर इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।एयरपोर्ट में कड़ी चौकसीब्लास्ट के बाद भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है। विजिटर्स पास बंद कर दिए गए हैं और केवल यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति है। एग्जिट और डिपार्चर प्वाइंट पर अतिरिक्त जांच की जा रही है। सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है और डॉग स्क्वाड लगातार एरिया की सर्चिंग कर रहा है। यात्रियों के बैग और अन्य सामान की बारीकी से जांच हो रही है।
