लापता नाबालिग पर भड़का समाज, भैरूंदा में सात घंटे थमा ट्रैफिक;रात में शिवराज के हस्तक्षेप से खुला जाम

यदुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए कि लड़की 24 अक्टूबर को लापता हुई, पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को देरी से मामला दर्ज किया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही लड़की का कोई सुराग मिला। समाज के लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही ने परिवार की पीड़ा बढ़ा दी है।सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील रविवार को उस वक्त उबल पड़ी, जब भादाकुई गांव की एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस की कथित नाकामी के विरोध में परिजन और यदुवंशी समाज सड़कों पर उतर आए। भोपाल–इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा मंदिर चौराहा प्रदर्शनकारियों से भर गया, जिससे पूरे नगर में तनाव का माहौल बन गया।चक्काजाम से ठप हुई यातायात व्यवस्थाप्रदर्शनकारियों ने दोपहर 2 बजे के करीब मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंस गए। बसें, निजी कारें, और लोडिंग वाहन कई घंटे जाम में खड़े रहे। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने हालात संभालने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया, मगर जाम बना रहा।

पुलिस पर आरोप, कार्रवाई में देरीयदुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए कि लड़की 24 अक्टूबर को लापता हुई, पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को देरी से मामला दर्ज किया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही लड़की का कोई सुराग मिला। समाज के लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही ने परिवार की पीड़ा बढ़ा दी है।प्रदर्शन में गूंजा हनुमान चालीसापुलिस विरोधी नारों के बीच प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं की आंखों में आंसू थे और परिजनों की आवाज़ में दर्द। पूरा नगर भक्ति और आक्रोश के संगम में डूब गया। हर कोई बस यही मांग कर रहा था। हमारी बेटी को ढूंढो, न्याय दो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top