जन्माष्टमी पर बुधनी में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई


बुधनी।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकियां बनाई गई परंपरा के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के तत्वाधान में मुख्य बाजार के हनुमान मंदिर से गोकुलधाम कॉलोनी तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें अखाड़े का प्रदर्शन एवं सैकड़ो की संख्या में महिलाएं डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल समारोह को आकर्षक बना रहे थे।
शोभा यात्रा के गोकुलधाम कॉलोनी में समापन होने के उपरांत भगवान श्री राधा कृष्ण की आरती के उपरांत नगर के वरिष्ठ जनों का एवं पत्रकारों का तथा समाजसेवियों को आयोजन समिति के द्वारा शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव अध्यक्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, तुलसीराम मसानिया, नरेंद्र यादव, लेखराम यादव, दीपक यादव फौजी, रामेश्वर यादव एडवोकेट, श्याम लाल यादव, अर्जुन मालवीय, राजेश पाल, भानु प्रताप यादव फौजी सहित बेरखेड़ी, छै घरा, बगवाड़ा, माना तालपुरा, से लगभग 1हजार श्रद्धालुओं शोभायात्रा में भाग लिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top