संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
बुधनी। स्वतंत्रता दिवस की 79 बें समारोह के अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रातः 8.00 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दिनेश सिंह तोमर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत नृत्य गायन अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के छात्राओं को कहा देश की आजादी को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी आहुति देकर हमें यह स्वतंत्रता दिलाई है जिसे हमें हमेशा के लिए कायम रखने के लिए सतत जागृत रहना होगा।
विद्यालय के प्राचार्य श्री मिश्रा ने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी

