धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, दशहरा मैदान गूंजा देशभक्ति के नारों से

लोकेशन
बुधनी
संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
बुधनी में आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह दशहरा मैदान में आयोजित हुआ, जहां तिरंगे की शान में पूरा मैदान रंगा दिखाई दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद प्रधानमंत्री का संदेश क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव ने एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वचन जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा के द्वारा कियागया। स्कूली बच्चों ने सुसज्जित परेड के माध्यम से अधिकारियों को सलामी दी, तो दर्शकों की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा।

इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से माहौल को और भी जीवंत कर दिया। “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के जयघोष के बीच दशहरा मैदान में देशभक्ति का रंग और गहरा हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top