बहन की राखी के बाद क्रूरता से भाई की हत्या, रातभर सड़क पर पड़ा रहा शव

चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक अर्जुन यादव का शव फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर खुले मैदान में खून से लथपथ मिला। हत्या, लूट और रंजिश जैसे सभी पहलुओं पर जांच जारी है।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। यहां एक नमकीन फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक का शव फैक्ट्री से लगभग 100 मीटर दूर खुले मैदान में खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस को मौके से एक अन्य व्यक्ति की चप्पलें भी मिलीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे लूट की मंशा हो सकती है। युवक बहन से राखी बंधवाकर फैक्ट्री में काम के लिए निकला था।राखी बंधवाने गया था, लौटते समय हुई वारदातमृतक की पहचान अर्जुन यादव (35) पुत्र रामलाल यादव के रूप में हुई है, जो पिछले तीन साल से नावदा पंथ की एक नमकीन फैक्ट्री में कार्यरत था। मूल रूप से ग्राम पिपलाई, तहसील पुनासा निवासी अर्जुन शनिवार को अपने बड़े भाई लालू यादव के घर बाणगंगा राखी बंधवाने गया था। शाम करीब 7:30 बजे वह फैक्ट्री लौटने के लिए निकला और इसी दौरान उसने अपने साथी कर्मचारी बल्लू को फोन कर छोटा गेट खोलने को कहा, यह कहते हुए कि वह पास ही है। इसके बाद वह फैक्ट्री के अंदर नहीं पहुंचा। बल्लू को लगा कि अर्जुन स्टाफ रूम में सो गया होगा, लेकिन सुबह वह नजर नहीं आया। फैक्ट्री से बाहर निकलने पर कुछ दूरी पर अर्जुन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसके बाद फैक्ट्री मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।

सिर पर गहरे चोट के निशान, मोबाइल गायबपुलिस के मुताबिक, अर्जुन के सिर पर धारदार हथियार या किसी भारी वस्तु से वार किए गए हैं। मौके से एक अन्य व्यक्ति की चप्पलें बरामद हुई हैं और मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। इससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि हमलावर लूट के इरादे से आया था और विरोध करने पर हत्या कर दी गई। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।हत्या की सभी संभावनाओं पर जांच जारीचंदन नगर पुलिस ने हत्या, लूट और आपसी रंजिश जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top