लोकेशन
बुधनी मध्य प्रदेश
संवाददाता डॉ रमेश चंद शर्मा
लोक शिक्षण संचनालय (SGFI) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 19 वर्ग आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर मे 08/08/2025को आरम्भ कराई गई जिसमे डीडी कान्वेंट स्कूल बुधनी के अंडर 19 वॉलीबॉल बालक बालिका ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इछावर और सीहोर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमे 14 छात्रों का संभाग स्तर पर हुआ चयन हुआ है
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 24/08/2025 को जिला राजगढ़ में अयोजित की जाएगी वहीं अंडर 14,17 वर्ग का अयोजन इछावर में हुआ जिसमे 14 वर्ष बालक बालिका ने इछावर और सीहोर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 15 छात्रों का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ 14 वर्ग प्रतियोगिता दिनांक 18/08/2025 को विदिशा में अयोजित की जाएगी और 17 वर्ग पतियोगिता 3/09/2025 रायेसेन सिलवानी मे अयोजित की जाएगी
वॉलीबॉल टीम के कोच आकाश मसीह
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और वॉलीबॉल कोच आकश मसीह के निर्देशन एवं छात्रों की कड़ी मेहनत से सतत 9 वर्षो से डी डी कान्वेंट स्कूल बुधनी ने सफलता हासिल की है विद्यालय के संचालक जे के त्रिपाठी और समस्त विद्यालय परिवार ने शुभकामनायें दी और उज्वल भविष्य की कामना की..!


